मिल में फीता की चपेट में आयी महिला, मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2016 1:20 AM

विज्ञापन

धरहरा : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के आजिमगंज में गुरुवार को धान मिल में फीता की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. वह आजिमगंज गांव निवासी सहेंद्र बिंद की पत्नी विमली देवी थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त समाचार […]

विज्ञापन

धरहरा : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के आजिमगंज में गुरुवार को धान मिल में फीता की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. वह आजिमगंज गांव निवासी सहेंद्र बिंद की पत्नी विमली देवी थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्राप्त समाचार के अनुसार आजिमगंज गांव निवासी सहेंद्र बिंद की 37 वर्षीय पत्नी विमली देवी धान कुटवाने के लिए गांव के ही दासो साव के मिल पर पहुंची. इसी दौरान महिला की साड़ी मशीन के फीता में फंस गयी और वह मशीन पर जा गिरी. फीता व मशीन की चोट से वह बुरी तरह घायल हो गयी और लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही लड़ैयाटांड़ पुलिस मिल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन