ट्रेन से गिर कर आर्मी के जवान की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 1:52 AM
मुंगेर : मुंगेर-खगड़िया-बेगूसराय रेलखंड के मिर्ची तालाब लाल दरवाजा के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक के पॉकेट से बरामद आइकार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई. मृतक लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा लक्ष्मीपुर का रहने वाला विजय यादव बताया जाता है. जो आर्मी का […]
मुंगेर : मुंगेर-खगड़िया-बेगूसराय रेलखंड के मिर्ची तालाब लाल दरवाजा के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक के पॉकेट से बरामद आइकार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई. मृतक लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा लक्ष्मीपुर का रहने वाला विजय यादव बताया जाता है. जो आर्मी का जवान था. प्राप्त समाचार के अनुसार विजय यादव की पत्नी व बच्चा बेगूसराय में रहता है. मंगलवार को परिवार से मिलकर वापस अपने घर सूर्यगढ़ा आ रहा था.
ट्रेन में काफी भीड़ थी और वह गेट के समीप पायदान पकड़ कर खड़ा था. रेलवे ब्रिज के पाया संख्या 26 के समीप उसका पैर पिसला और पायदान से उसकी पकड़ छूट गयी. जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और शव मिर्ची तलाब के समीप पटरी किनारे गिर गया. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना मिलते ही कोतवाली एवं लाल दरवाजा टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचा. मृतक के पास से एक आइ कार्ड निकला.
जो आर्मी का था. जिससे उसकी पहचान विजय यादव के रुप में हुई. चकनाचूर हो गये मोबाइल से सीम निकाल कर दूसरे मोबाइल में लगाया गया और उसके नंबरों पर फोन करने लगे. जिससे उसके परिजनों को विजय यादव के मौत की सूचना मिली. मंगलवार की शाम मृतक का भाई व अन्य परिजन मुंगेर पहुंच गये. अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










