मौसम ने ली करबट, घने कोहरे के साथ ठंड का दस्तक

Updated:
विज्ञापन

मौसम ने ली करबट, घने कोहरे के साथ ठंड का दस्तक फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : छाया घना कोहरा प्रतिनिधि, मुंगेर ———–यूं तो पिछले एक सप्ताह से रात्रि के समय लोगों को ठंड का एहसास होना आरंभ हो गया है. किंतु शनिवार को प्रात:काल छाये घने कोहरे व पछिया हवा ने ठंड की दस्तक […]

विज्ञापन

मौसम ने ली करबट, घने कोहरे के साथ ठंड का दस्तक फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : छाया घना कोहरा प्रतिनिधि, मुंगेर ———–यूं तो पिछले एक सप्ताह से रात्रि के समय लोगों को ठंड का एहसास होना आरंभ हो गया है. किंतु शनिवार को प्रात:काल छाये घने कोहरे व पछिया हवा ने ठंड की दस्तक दे दी है. वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो-तीन दिनों में ठंड और भी बढ़ने वाली है. इसलिए बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधान रहना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही से लोग अब ठंड के शिकार हो सकते हैं. घने कोहरे से परिचालन पर असर शनिवार की अहले सुबह लोग जैसे ही अपने घर से बाहर निकले तो नजारा ही कुछ और था. चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था. लोगों को धुंध के अलावे कुछ और नजर ही नहीं आ रहा था. सड़कों का तो हाल ही मत पूछिए. जितने भी वाहन सड़कों से गुजर रही थी, सभी की रफ्तार बिल्कुल धीमी थी. चालक अपने-अपने वाहनों की हेड लाइट जला कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. लगभग नौ बजे तक कोहरे की स्थिति बरकरार रही.तापमान में आयेगी और गिरावटकृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ गोपाल राम शर्मा ने बताया कि अगले दो- तीन दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है. जिससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो जायेगी. शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस. उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक सुबह व शाम में कोहरा छाये रहने की संभावना है. लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अभी से ही परहेज करना काफी हितकर होगा.अगले पांच दिनों का तापमानतिथि अधिकतम न्यूनतम8 नवंबर 30 डिग्री से. 18 डिग्री से. 9 नवंबर 31 डिग्री से. 17 डिग्री से.10 नवंबर 31 डिग्री से. 17 डिग्री से.11 नवंबर 31 डिग्री से. 17 डिग्री से.12 नवंबर 30 डिग्री से. 17 डिग्री से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन