गैर कांग्रेसवाद के अजय योद्धा थे डॉ राम मनोहर लोहिया : सपा

Updated:
विज्ञापन
गैर कांग्रेसवाद के अजय योद्धा थे डॉ राम मनोहर लोहिया : सपा

समाजवादी पार्टी की ओर से महान समाजवादी नेता, चिंतक व विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि रविवार को शहर के बेलन बाजार स्थित अस्थायी कार्यालय में मनायी गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. समाजवादी पार्टी की ओर से महान समाजवादी नेता, चिंतक व विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि रविवार को शहर के बेलन बाजार स्थित अस्थायी कार्यालय में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की. उपस्थित सपाइयों ने डॉ लोहिया के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपाइयों ने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया. पप्पू यादव ने कहा कि गैर कांग्रेसवाद के अजय योद्धा डॉ लोहिया चुनाव को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, जनता के सार्वभौम इच्छा शक्ति का माध्यम मानते थे. लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रवि कांत झा ने कहा कि भारतीय राजनीति के चौथे, पांचवें एवं छठे दशक से लेकर आज तक इस देश में लोहिया की प्रासंगिकता बनी हुई है, जो उनकी अद्भुत बुद्धिमत्ता एवं अदम्य बोध के परिचायक है. पार्टी के उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथिलेश यादव, नगर अध्यक्ष मो आजम ने लोहिया को महान विचारक, चिंतक एवं युगपुरुष बताते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का आजाद शत्रु बताया. मौके पर पार्टी के महासचिव अशोक भारत, डॉ सुधीर गुप्ता, मथुरी यादव, छडपन मंडल, कालेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन