बेखौफ दौड़ रही हुड़हुडि़यां वाहन से दुर्घटना की बढ़ी आशंका
बरियारपुर : प्रखंड में पड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में हुड़हुडि़या (जुगाड़ गाड़ी) वाहन बेखौफ दौड़ रही है. जिससे एनएच 80 पर दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गयी है. बड़े वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है. जुगाड़ गाड़ी पूरी तरह से अवैध माना जा […]
बरियारपुर : प्रखंड में पड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में हुड़हुडि़या (जुगाड़ गाड़ी) वाहन बेखौफ दौड़ रही है. जिससे एनएच 80 पर दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गयी है.
बड़े वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है. जुगाड़ गाड़ी पूरी तरह से अवैध माना जा रहा है. तीन पहिया का यह वाहन जेनेरेटर से चलता है. न तो इसके लिए कोई गति सीमा तय है और न ही ब्रेक पर ही कोई कमांड रहता है. जुगाड़ गाड़ी मालवाहक है अथवा सवारी वाहन यह तो पता ही नहीं चलता है.
इतना ही नहीं जुगाड़ गाड़ी पर स्कूल बच्चों को भी ढोया जाता है. इस वाहन के लिए किसी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त नहीं होता है और न ही गाड़ी को मान्यता प्राप्त है. बावजूद यातायात नियमों को ताख पर रख कर जुगाड़ गाड़ी चालक खुले आम अपनी वाहन पर सवारियों को ढो रहे हैं.
जब इस गाड़ी से कोई दुर्घटना घटती है तो सबसे पहले चालक ही फरार हो जाते हैं. परिवहन विभाग द्वारा जुगाड़ वाहन के खिलाफ एकाध बार अभियान भी चलाया गया. लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा. आज भी एनएच के अलावे शहर की सभी सड़कों पर सैकड़ों जुगाड़ वाहन फरार्टा मार रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










