अनुकंपा व षष्टम वेतन पुनरीक्षण को लेकर सफाइकर्मियों की बैठक
मुंगेर : नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को षष्टम वेतन पुनरीक्षण, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन एवं अनुकंपा पर बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर निगम परिसर में सफाइकर्मियों की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने की. निर्णय लिया गया कि मांगें पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. […]
मुंगेर : नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को षष्टम वेतन पुनरीक्षण, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन एवं अनुकंपा पर बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर निगम परिसर में सफाइकर्मियों की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने की. निर्णय लिया गया कि मांगें पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.
बैठक में कहा गया कि राज्य के नगर निकाय कर्मियों को 1 जनवरी 2006 से छठा वेतन पुनरीक्षण लागू करने के साथ ही 1 अप्रैल 2007 से आर्थिक लाभ भी दिया जाय. बैठक में कहा गया कि नगर विकास विभाग के अनुसार राज्य वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में नगर निकायों को वेतन एवं पेंशन मद में जो राशि दी जाती है,
इसके अतिरिक्त इस मद में कोई राशि सरकार द्वारा नहीं दी जायेगी. छठा वेतन पुनरीक्षण का लाभ देने में अतिरिक्त भार बढ़ता है तो उसे नगर निगम अपने आंतरिक संसाधन से वहन करेगी. साथ ही छठा वेतन पुनरीक्षण का लाभ सरकारी कर्मियों की भांति पेंशन भोगियों को भी देय होगा.
कर्मचारियों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि नगर निगम मुंगेर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. अनुकंपा पर बहाली, बकाये वेतन का भुगतान, वरदी, साबुन एवं कस्तूरबा वाटर वर्क्स के कर्मियों को प्रोन्नति का मामला भी नगर निगम में कई वर्षों से लंबित चल रहा है. बैठक में उपमंत्री कारेलाल, रेणु देवी, नरेश राउत, चंदन यादव, प्रकाश यादव, दुलारी देवी, श्रीमती देवी, विजय मंडल सहित दर्जनों सफाइकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










