झारखंड के मुस्कान अभियान के अधिकारी पहुंचे जमालपुर
रेल थाना, आदर्श थाना तथा इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्रों का किया दौरा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : गुमशुदा की जानकारी लेने पहुंची मुस्कान अभियान के अधिकारी प्रतिनिधि : जमालपुरझारखंड प्रदेश के बिछड़े लोगों की खोज खबर लेने वहां के मुस्कान अभियान के अधिकारी सोमवार को जमालपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यहां के रेल थाना, […]
रेल थाना, आदर्श थाना तथा इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्रों का किया दौरा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : गुमशुदा की जानकारी लेने पहुंची मुस्कान अभियान के अधिकारी प्रतिनिधि : जमालपुरझारखंड प्रदेश के बिछड़े लोगों की खोज खबर लेने वहां के मुस्कान अभियान के अधिकारी सोमवार को जमालपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यहां के रेल थाना, आदर्श थाना तथा इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्रों का दौरा किया. मुस्कान अभियान के इंस्पेक्टर जेएम राम तथा इंस्पेक्टर एमके सिन्हा इसकी अगुआई कर रहे थे. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश के गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए वे लोग यहां आये हुए हैं. इस दौरान सबसे पहले यह दल आदर्श थाना जमालपुर पहुंचा. थानाध्यक्ष राजीव कुमार से उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली तथा बाद में वे इस्ट कॉलोनी थाना पहुंचे. वहां के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को साथ लेकर दल के अधिकारियों ने मिशनरीज ऑफ चैरेटी मदर टेरेसा निर्मल हृदय पहुंचे. जहां उन्होंने वहां की सिस्टर से निर्मल हृदय में रहने वाले लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान सिस्टर ने उन्हें एक मंदबुद्धि बालिका के बारे में जानकारी दी जो मूल रूप से नेपाल की निवासी है. सिस्टर ने बताया कि उसे उसके घर नेपाल भेजे जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई थी. परंतु इसी दौरान वहां पिछले महीने आये विनाशकारी भूकंप के बाद से उसके परिजनों से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है. मौके पर दल में शामिल खुफिया विभाग की प्रियंका भारती, श्रावणी कुमारी, हवेली खड़गपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार तथा सदर मुंगेर के महेंद्र मंडल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










