धौनी चौरा नदी पुल में मोटर साइकिल सहित गिरा चालक, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , तारापुर देवघर-तारापुर मुख्य मार्ग में पड़ने वाले धौनी चौरा नदी पुल में रविवार की रात एक मोटर साइकिल सवार युवक वाहन सहित गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तारापुर पुलिस ने नदी से घायल युवक को निकाला और उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. जहां […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , तारापुर देवघर-तारापुर मुख्य मार्ग में पड़ने वाले धौनी चौरा नदी पुल में रविवार की रात एक मोटर साइकिल सवार युवक वाहन सहित गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तारापुर पुलिस ने नदी से घायल युवक को निकाला और उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है. घायल युवक की पहचान संग्रामपुर प्रखंड के बभनचक्का गांव निवासी छोटू झा के रुप में हुई. प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की रात 11:45 बजे संग्रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से एक मोटर साइकिल चालक तारापुर की ओर आ रहा था. पुल के समीप पहुंचते ही युवक ने संतुलन खो दिया और वह मोटर साइकिल सहित पुल में जा गिरा. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना की जोरदार आवाज जब स्थानीय ग्रामीणों ने सुना तो वे लोग दौर कर पुल के समीप पहुंचे. टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों ने देखा की एक युवक पुल के कीचड़ में खून से लथ-पथ पड़ा हुआ है. जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला. सूचना पर तारापुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया. जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन