गंगटा लाइन होटल के समीप 75 वर्षीय अज्ञात शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , टेटियाबंबर शुक्रवार को गंगटा सहायक थाना क्षेत्र के गंगटा-जमुई मुख्य पथ में लाइन होटल के समीप एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , टेटियाबंबर शुक्रवार को गंगटा सहायक थाना क्षेत्र के गंगटा-जमुई मुख्य पथ में लाइन होटल के समीप एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा की एक वृद्ध लाइन होटल के समीप सोया अवस्था में देखा. जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह मृत था. वृद्ध का उम्र 75 वर्ष बताया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह गंगटा एवं आस-पास के क्षेत्रों में भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा था. वह मानसिक रूप से भी विक्षिप्त था. ग्रामीणों ने शव होने की सूचना गंगटा थानाध्यक्ष शंभु पासवान को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया. थानाध्यक्ष शंभु पासवान ने कहा कि मृतक के बारे में स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि वह भीख मांग कर अपना भरण-पोषण करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन