नीतीश कुमार की सरकार जनता को दे रही धोखा : उपेंद्र कुशवाहा
निकाय चुनाव के एनडी प्रत्याशी की होगी भारी मतों से जीत फोटो संख्या : 14 फोटो कैप्सन : पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा प्रतिनिधि, तारापुर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जनता को धोखा दे रही है. 15 साल तक लालू […]
निकाय चुनाव के एनडी प्रत्याशी की होगी भारी मतों से जीत फोटो संख्या : 14 फोटो कैप्सन : पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा प्रतिनिधि, तारापुर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जनता को धोखा दे रही है. 15 साल तक लालू और 10 साल नीतीश कुमार सत्ता में रहकर बिहार की जनता को धोखा देने का काम किया. अब जनता समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस महागंठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देगी. ये बातें उन्होंने तारापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज बिहार में जात-पात, धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर राजग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है. अगर ऐसा नहीं होता है तो पुन: बिहार में जंगल राज कायम हो जायेगा. बिहार के अधिकारी के समक्ष जनप्रतिनिधि बौना साबित हो रहे हैं. वे केवल मुख्यमंत्री की बात सुनते हैं. इससे साबित होता है कि बिहार में जनप्रतिनिधि का कोई सम्मान नहीं बचा हुआ है. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का क्षेत्र काफी लंबा होता है. लेकिन मतदाता जानते है कि उन्हें किसे मतदान करना है. एनडीए प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगे. क्योंकि एनडीए के साथ मतदाता है. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, लोजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, मुखिया मीरा चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










