टाउन स्कूल में स्काउट का प्रथम सोपान शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : झंडोत्तोलन करते प्राचार्य अरविंद कुमार. प्रतिनिधि, मुंगेर टाउन उच्च विद्यालय में गुरुवार को स्काउट एंड गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जो 6 जुलाई तक चलेगा. शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने किया. शिविर में लगभग 150 स्काउट के छात्राओं ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : झंडोत्तोलन करते प्राचार्य अरविंद कुमार. प्रतिनिधि, मुंगेर टाउन उच्च विद्यालय में गुरुवार को स्काउट एंड गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जो 6 जुलाई तक चलेगा. शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने किया. शिविर में लगभग 150 स्काउट के छात्राओं ने भाग लिया. शिविर में छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट एंड गाइड के नियमों से अवगत कराया गया. विद्यालय के स्काउट मास्टर राजदीप ने स्काउट कैडेटों के बीच दैनिक दिनचर्या में उपलब्धियों पर चर्चा की. उन्हें बताया गया कि स्काउट का मूल उद्देश्य होता है कि वे पीडि़त मानवता की सेवा में अपना योगदान दे. आपदा के समय मानव सेवा के लिए आगे आये. आज मानव सेवा की भावना का घोर अभाव होता जा रहा है. लेकिन स्काउट में यह भावना आज भी है. जिसके कारण प्रशिक्षण देकर स्काउट को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है. प्रशिक्षण से स्काउट में अनुशासन का बोध होता है और वे जीवन भर अनुशासित जीवन जीते है. प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया और स्काउट के उपयोगिता पर चर्चा की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन