विलंब से जारी , लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : पूछताछ काउंटर पर परेशान यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरलंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन बुधवार को भी मालदह रेल डिवीजन के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जारी रहा. इसको लेकर रेलयात्रियों को परेशान देखा गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार 12368 डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:02 से सात घंटे विलंब […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : पूछताछ काउंटर पर परेशान यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरलंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन बुधवार को भी मालदह रेल डिवीजन के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जारी रहा. इसको लेकर रेलयात्रियों को परेशान देखा गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार 12368 डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:02 से सात घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय 18:15 से छह घंटे विलंब से चली. 19047 डाउन सूरत भागलपुर एक्सप्रेस अपने तय समय 17:22 से दो घंटे विलंब से चल कर पहुंची. वहीं 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस भी निर्धारित समय 00:55 से ढाई घंटे विलंब से चल कर जमालपुर आई. 12336 डाउन लोकमान्य तिलक भागलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय 17:22 से दो घंटे विलंब से चली. अप जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पहुंची. 5 जुलाई को दो ट्रेन रहेगी रद्दजमालपुर . 5 जुलाई रविवार को भागलपुर-जमालपुर किऊल रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेन रद्द रहेगी. यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 12335 अप भागलपुर-लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस रविवार को भागलपुर से नहीं खुलेगी. जबकि 19047 डाउन सूरत-भागलपुर रद्द रहने के कारण उस दिन जमालपुर नहीं आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन