डीपीएस निदेशक की हत्या के विरोध में निकला कैंडील मार्च

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में बुधवार की शाम डीपीएस पब्लिक स्कूल नालंदा के निदेशक देवेंद्र प्रसाद सिन्हा की निर्मम हत्या के विरोध एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडील मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष रोटेरीयन शिव कुमार रुंगटा ने की. कैंडील मार्च शहर के मुख्य मार्ग से […]

विज्ञापन

मुंगेर: रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में बुधवार की शाम डीपीएस पब्लिक स्कूल नालंदा के निदेशक देवेंद्र प्रसाद सिन्हा की निर्मम हत्या के विरोध एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडील मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष रोटेरीयन शिव कुमार रुंगटा ने की.

कैंडील मार्च शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी. मार्च कर रहे लोग निर्मम हत्याएं बंद करो, विश्व शांति एवं अमन कायम करो, हिंसा से हिंसा खत्म नहीं किया जा सकता के नारे लिखे हुए तख्ती हाथों में थामे हुए थे. वक्ताओं ने कहा कि नालंदा में जिस तरह लोगों ने स्कूल निदेशक देवेंद्र प्रसाद सिन्हा की पीट-पीट कर हत्या कर दी. उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय वह कम है.

ऐसी घटना से बिहार शर्मसार हुआ है. कैंडल मार्च में संगठन के पूर्व अध्यक्ष रोटेरीयन हरबीत सिंह, सचिव पीयूष कुमार ठाकुर, कश्यप सागर, देवाशीष कुमार, विश्वजीत कुमार, रोहित कुमार, आरडी एंड डीजे कॉलेज के एनएसएस कार्यकर्ता एवं रोटरी क्लब के दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन