संकुल समन्वयकों दिया गया आपदा का प्रशिक्षण
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : आपदा का डेमो करते शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में गुरुवार को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. जिसमें संकुल समन्वयकों को आपदा से पूर्व की तैयारी व आपदा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को लघु फिल्म ” कैप्टन […]
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : आपदा का डेमो करते शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में गुरुवार को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. जिसमें संकुल समन्वयकों को आपदा से पूर्व की तैयारी व आपदा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को लघु फिल्म ” कैप्टन सुरक्षा एवं असली हीरो ” दिखाया गया. कार्यक्रम संचालक राजेश कुमार झा ने बताया कि अब जापान में भूकंप आने के बाद त्रासदी कम होती है. जिसका कारण है कि वहां के लोग आपदा प्रबंधन के महत्व को काफी गहराई से जानते हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 29 जून से 2 जुलाई तक जिले के कुल 1600 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के दो- दो शिक्षकों को मॉक ड्रील का प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले संकुल समन्वयक अपने-अपने प्रखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के कार्य करेंगे. मास्टर ट्रेनर नवनीत विमल ने शिक्षकों को आपदा की तैयारी को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी. साथ ही आपदा के समय क्या करना चाहिए व क्या नहीं करना चाहिए से संबंधित तरीकों से अवगत कराया. प्रशिक्षक कविता कुमारी चौरसिया ने भूकंप के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्र- छात्राओं की जिम्मेवारी व कर्तव्यों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान मॉक ड्रील पर विशेष बल दिया गया. मौके पर लेखापाल संतोष राम, संकुल समन्वयक शैलेश कुमार, शिक्षक कुंदन कुमार, रंजन कुमार, उदय शंकर सिंह, आनंद शंकर, नीलम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










