अराजपत्रित कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : समाहरणालय पर प्रदर्शन करते अराजपत्रित कर्मचारी. प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व बीडी राम एवं भवेश कुमार यादव कर रहे थे. कर्मचारियों का प्रदर्शन सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : समाहरणालय पर प्रदर्शन करते अराजपत्रित कर्मचारी. प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व बीडी राम एवं भवेश कुमार यादव कर रहे थे. कर्मचारियों का प्रदर्शन सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा और अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाये. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि केंद्र के अनुरूप राज्यकर्मियों एवं शिक्षकों को वेतनमान दिया जाय. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को पेसेंट क्लीयर एलाउंस की स्वीकृति दी जाय. हड़ताली प्राथमिक शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने एवं आंदोलन के दौरान कर्मियों के विरुद्ध की गयी दंडात्मक कार्रवाई को वापस लेने की मांग की गयी. मुख्य संरक्षक भवेश कुमार यादव ने कहा कि छंटनी ग्रस्त, मौसमी मजदूरों एवं शिक्षाकर्मियों की सेवा का समायोजन किया जाना चाहिए. जिला सचिव सतीश प्रसाद सतीश ने कहा कि सरकार अविलंब अनुबंध नीति को खत्म कर वेतनमान की व्यवस्था लागू करे. नेताओं ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विद्यालय की रसोइया, आशा कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित करने की भी मांग की. प्रदर्शन में बिहार चिकित्सा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के केदार मंडल, आशा कार्यकर्ता संघ के मनोरमा देवी, रसोइया संघ की संयोजिका संध्या देवी मुख्य रूप से मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन