समपार फाटक की मांग को लेकर आमरण अनशन प्रारंभ
ऋषिकुंड विकास मंच ने प्रारंभ किया आंदोलन फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे ग्रामीण प्रतिनिधि, बरियारपुर ऋषिकुंड विकास मंच के तत्वावधान में गुरुवार को ऋषिकुंड हॉल्ट पर समपार फाटक की मांग को लेकर सात लोगों ने आमरण अनशन प्रारंभ किया. अनशन कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया और कहा […]
ऋषिकुंड विकास मंच ने प्रारंभ किया आंदोलन फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे ग्रामीण प्रतिनिधि, बरियारपुर ऋषिकुंड विकास मंच के तत्वावधान में गुरुवार को ऋषिकुंड हॉल्ट पर समपार फाटक की मांग को लेकर सात लोगों ने आमरण अनशन प्रारंभ किया. अनशन कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया और कहा है कि जब तक मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक अनशन जारी रहेगा. अनशन का नेतृत्व मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं. ऋषिकुंड हॉल्ट पर समपार फाटक, आरपीएफ द्वारा झूठे केस करने, ऋषिकुंड हॉल्ट पर लाइट एवं शेड की व्यवस्था तथा मलमास मेला के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर मंच ने आंदोलन किया है. अनशन करने वालों में मनोज कुमार सिंह, सुनील राय, रंजीत पांडेय, मनोरंजन चौधरी, डॉ छोटेलाल मंडल, निरंजन राय शामिल हैं. अनशन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है. वक्ताओं ने रेल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि जीएम कोलकाता होश में आओ के नारे लगा रहे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर मो. परवेज खां, इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर एएन विश्वास ने अनशन स्थल पर पहुंचे और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. अनशन को भाजपा प्रदेश प्रांतीय सदस्य लाल मोहन गुप्ता, चंद्र दिवाकर कुमार, दिलीप कुमार आजाद, विपिन कुमार, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










