संग्रामपुर में महादलित छात्रा के साथ दुष्कर्म
प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी रामस्वरूप मांझी की पुत्री के साथ सोमवार की रात गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया. पीडि़ता मध्य विद्यालय रतनपुरा में वर्ग छह की छात्रा है. घटना के संदर्भ में पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर गांव के ही पंकज मांझी एवं अरुण मांझी के विरुद्ध […]
प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी रामस्वरूप मांझी की पुत्री के साथ सोमवार की रात गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया. पीडि़ता मध्य विद्यालय रतनपुरा में वर्ग छह की छात्रा है. घटना के संदर्भ में पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर गांव के ही पंकज मांझी एवं अरुण मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेजा गया है. बताया जाता है कि सोमवार की रात झिकुली पंचायत के सरपंच के यहां भोज खाकर रामस्वरूप मांझी की पुत्री अपने चाचा पप्पू मांझी के साथ लौट रही थी. उसी दौरान अंधेरे में पंकज मांझी एवं अरुण मांझी ने छात्रा को अपने साथ ले लिया और खेत में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस घटना के संदर्भ में पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










