खदान का मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत
प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैरूमंडल टोला में खदान का मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जेसीबी मशीन से मिट्टी हटा कर शव को निकाला गया. जिसे पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर का रहने वाला बताया जाता है. नया […]
प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैरूमंडल टोला में खदान का मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जेसीबी मशीन से मिट्टी हटा कर शव को निकाला गया. जिसे पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर का रहने वाला बताया जाता है. नया रामनगर थाना क्षेत्र के बजरंग बली निवासी राघो मंडल का 21 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार मजदूरी करता था. वह एक ईंट-भट्ठा संचालक के लिए पैरमंडल टोला घाट के समीप मिट्टी काट कर ट्रैक्टर पर लादने का काम करता था. मंगलवार को लगभग 4 बजे मिट्टी कटाई के दौरान खदान में धंसना धंस गया. जिससे वह मिट्टी के अंदर दब गया और उसकी मौत हो गयी. बाद में शव को निकालने के लिए जेसीबी मशीन लाया गया. लगभग आधे घंटे के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दर्जनों की संख्या में परिजन एवं ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे और ईंट-भट्ठा संचालक एवं जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










