हत्या मामले में तीन आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय पारसनाथ शर्मा ने हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. उन्होंने सत्रवाद संख्या 568/08 की सुनवाई के दौरान आरोपी प्रभाष उर्फ प्रवेश यादव, सुनील यादव, पंकज यादव को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय पारसनाथ शर्मा ने हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. उन्होंने सत्रवाद संख्या 568/08 की सुनवाई के दौरान आरोपी प्रभाष उर्फ प्रवेश यादव, सुनील यादव, पंकज यादव को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी और अर्थदंड भी मुकर्रर किया. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सरोज कुमार ने बहस में भाग लिया.घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हरपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की शाहपुर बहियार में 5 फरवरी 2008 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में लाल बहादुर उर्फ त्रिपुरारी यादव ने हरपुर थाना में कांड संख्या 2/2008 दर्ज कराया था. जिसमें प्रभाष उर्फ प्रवेश यादव, सुनील यादव एवं पंकज यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. सूचक ने कहा था कि आरोपियों ने ओमप्रकाश यादव की हत्या पुराने विवाद में शाहपुर बहियार में गोली मार कर कर दिया. इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने प्रभाष उर्फ प्रवेश यादव, सुनील यादव एवं पंकज यादव को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी. विद्वान न्यायाधीश ने अर्थदंड की भी सजा सुनायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन