फैसल अहमद बना विधान परिषद का उम्मीदवार
प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर नगर निगम के पार्षदों की बैठक में बुधवार को वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी को विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा के निकाय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के महापौर कुमकुम देवी ने कहा कि विधान परिषद के इस चुनाव में हम सभी वार्ड पार्षद एकजुट […]
प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर नगर निगम के पार्षदों की बैठक में बुधवार को वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी को विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा के निकाय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के महापौर कुमकुम देवी ने कहा कि विधान परिषद के इस चुनाव में हम सभी वार्ड पार्षद एकजुट होकर फैसल अहमद को अपना समर्थन देंगे. मुंगेर नगर निगम का यह सौभाग्य है कि हमारे वार्ड पार्षद इस चुनाव को लड़ेंगे. बैठक में वार्ड पार्षद तूफानी राउत, उषा देवी, नीलू सिंह, राजेश ठाकुर, सरीता कुमारी, शाहिस्ता खातून, हीरो यादव, रामानंद यादव, गोविंद मंडल, अनिल सिंह, दिलीप कुमार, सुजीत पोद्दार सहित दर्जनों पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










