वाहन से कुचलकर 12 वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : शव पर विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , बरियारपुर मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 पर बुधवार को ब्रह्मस्थान बजरंग वली मंदिर के समीप वाहन ने एक बालक को रौंद डाला. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : शव पर विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , बरियारपुर मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 पर बुधवार को ब्रह्मस्थान बजरंग वली मंदिर के समीप वाहन ने एक बालक को रौंद डाला. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार ब्रह्मस्थान निवासी धीरेंद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार बजरंग वली मंदिर गया था. जहां से वह प्रसाद खा कर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था तो बरियारपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने उसे रौंदते हुए भाग निकला. स्थानीय लोग जब तक बच्चे के समीप पहंुचे तब तक बच्चे की मौत हो गयी थी. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अबतक धक्का मारने वाले वाहन की शिनाख्त नहीं कर पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन