आइटीसी. दूध का मूल्य नहीं देने पर प्रदर्शन, आरोप ..तो लौटा देता है दूध
मुंगेर: मुंगेर मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर एमएसके दुरमट्टा (एमपीजी) केंद्र संख्या 4057 के महिला-पुरुष पशुपालकों व किसानों ने चिलचिलाती धूप में दूध के राशि की मांग को लेकर बुधवार को नंदलालपुर स्थित आइटीसी दूध फैक्टरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और धरना पर बैठे. आंदोलन का नेतृत्व संग्रामपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख […]
लगभग इस केंद्र के 60 किसानों को 1 लाख से अधिक रुपये कंपनी ने रोक रखा है. जब भी मांग किया जाता है तो कहा जाता है कि एकाउंट पर एक सप्ताह में डाल दिया जायेगा. लेकिन आजतक राशि नहीं डाला गया. जिसके कारण हमारे पशुओं को चारा और समुचित आहार नहीं मिल पा रहा. यही कारण है दूध का उत्पादन भी कम हो गया. विजय कापरी ने बताया कि 15 सितंबर को एमएसके दुरमट्टा समूह का गठन हुआ. जनवरी 2015 तक राशि दी गयी. उसके बाद वीएलसी में इस केंद्र को तब्दील कर दिया गया. हमलोग दूध देते रहे. लेकिन राशि नहीं दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










