22.जमालपुर की खबरें :-
संजय शर्मा बने तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमालपुर . जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष संजय शर्मा को बनाया गया है. बिहार प्रदेश जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद के आदेश एवं स्वीकृति के आलोक में जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह द्वारा उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया है. इसके साथ ही […]
संजय शर्मा बने तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमालपुर . जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष संजय शर्मा को बनाया गया है. बिहार प्रदेश जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद के आदेश एवं स्वीकृति के आलोक में जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह द्वारा उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया है. इसके साथ ही प्रकोष्ठ की नगर कमेटी के गठन का भी आदेश दिया गया है. अतिक्रमण का विरोध जमालपुर . दौलतपुर रेलवे जगधात्री पूजा समिति द्वारा कॉलोनी में रेल निर्माण विभाग द्वारा मंदिर अतिक्रमण का विरोध किया गया है. कमेटी के लोगों ने उपमुख्य अभियंता निर्माण, मंडल अभियंता निर्माण को उक्त आशय की जानकारी देकर अपना विरोध प्रकट किया है. कमेटी के राजीव रंजन सिंह, सन्नी सिन्हा, रविभूषण वर्मा, अमन राय, पंकज और राजू ने बताया कि दौलतपुर कॉलोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क में बच्चे के बैठने के स्थान पर निर्माण विभाग द्वारा काम आरंभ किया गया था. परंतु अधिकारियों को वास्तविकता से अवगत कराया गया और उन्होंने मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










