संतमत के पांचवें अधिवेशन की सफलता को लेकर बैठक
प्रमंडलीय अधिवेशन की तैयारी पर चार्चा फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि, जमालपुर संतमत सत्संग आश्रम केशोपुर में बुधवार को संतमत के सत्संगियों ने बैठक की. आगामी 16 एवं 17 मई को चमनगढ़ ग्राम में प्रस्तावित संतमत का पांचवां प्रमंडलीय अधिवेशन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. अध्यक्षता उपाध्यक्ष […]
प्रमंडलीय अधिवेशन की तैयारी पर चार्चा फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि, जमालपुर संतमत सत्संग आश्रम केशोपुर में बुधवार को संतमत के सत्संगियों ने बैठक की. आगामी 16 एवं 17 मई को चमनगढ़ ग्राम में प्रस्तावित संतमत का पांचवां प्रमंडलीय अधिवेशन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने की. संचालन सचिव बिंदेश्वरी पासवान ने किया. बताया गया कि मुंगेर प्रमंडलीय संतमत का पांचवां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन जमालपुर प्रखंड के रतनपुर के निकट चमनगढ़ ग्राम में होगा. जिसमें शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, खगडि़या तथा बेगूसराय के हजारों संतमत सत्संगी शामिल होंगे. उनके लिए नि:शुल्क भोजन, जल व आवासीय व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी. अधिवेशन में कुप्पाघाट आश्रम भागलपुर से संतमत के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज के साथ अन्य संतों का पदार्पण और प्रवचन होंगे. प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने बताया कि इस अधिवेशन में आचार्य द्वारा नये सत्संगियों को गुरु दीक्षा देकर संतमत सत्संग से जोड़ा जायेगा. मौके पर संयोजक ओमप्रकाश पासवान, मुखिया अशोक मंडल, परमेश्वर साह, पूरन बाबा, गुरुदेव बाबा, सीताराम पासवान, मुरारी साह, बाल किशुन मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










