आरटीपीएस आवेदनों का जल्द निष्पादन के आदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुरअंचल कार्यालय में बुधवार को राजस्व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की गई. अध्यक्षता नवपदस्थापित अंचलाधिकारी मुमताज अहमद ने की.उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दखल देहानी संबंधी कार्यों को त्वरित रूप से निष्पादन किया जाये. आरटीपीएस सेवा के लिए प्राप्त आवेदनों को हर हाल में पांच दिनों के भीतर अपनी टिप्पणी दे कर कार्यालय सहायक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुरअंचल कार्यालय में बुधवार को राजस्व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की गई. अध्यक्षता नवपदस्थापित अंचलाधिकारी मुमताज अहमद ने की.उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दखल देहानी संबंधी कार्यों को त्वरित रूप से निष्पादन किया जाये. आरटीपीएस सेवा के लिए प्राप्त आवेदनों को हर हाल में पांच दिनों के भीतर अपनी टिप्पणी दे कर कार्यालय सहायक अरविंद कुमार को सौंपे. ताकि समय पर लाभुकों को उनका प्रमाण पत्र सौंपा जा सके. इसके साथ ही भूकंप पीडि़तों के आवेदनों को भी यथाशीघ्र निबटाया जाये. उन्होंने बताया कि अब तक अंचल से कुल पांच पीडि़तों द्वारा भूकंप से मकानों के क्षतिग्रस्त होने को लेकर आवेदन दिया गया है. जिसकी जांच के लिए संबद्ध राजस्व कर्मचारी को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है. मौके पर चिरंजीवी सिंह, विजय पासवान, हरि विक्रम, राजेंद्र पाठक तथा धर्मवीर राम मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन