6.मुंगेर की छोटी-छोटी खबरें :-
20 मई से बैठेंगे आमरण अनशन पर मुंगेर .नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन लागू नहीं होने पर आगामी 20 मई से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है. निगम प्रशासन की गलत नीति से परेशान दुलारी देवी, शोभा मेहतरानी, मल्ली राउत, रमिया मेहतरानी सहित अन्य ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर […]
20 मई से बैठेंगे आमरण अनशन पर मुंगेर .नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन लागू नहीं होने पर आगामी 20 मई से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है. निगम प्रशासन की गलत नीति से परेशान दुलारी देवी, शोभा मेहतरानी, मल्ली राउत, रमिया मेहतरानी सहित अन्य ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर कहा कि बार-बार समझौता, वार्ता तथा कार्यालय आदेश निर्गत के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन व अंतर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जबकि उच्च न्यायालय एवं सरकार द्वारा भी आदेश दिया गया है. अगर 19 मई तक हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो 20 मई से निगम के मुख्य गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे.ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप मुंगेर . बड़ा बाजार निवासी अफरोजी खातून ने अपने पति मो. मोज्जम आरिफ व घरवालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया. ससुराल वालों की गिरफ्तारी एवं स्वयं के जान-माल की सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा. उसने कहा कि 1 लाख रुपये एवं मोटर साइकिल की मांग किया जाता है. नहीं देने पर मारपीट व प्रताडि़त किया जाता है. महिला थाना में मामला दर्ज है. लेकिन ससुरालवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










