भूकंप के झटकों से सहमे लोगों ने दहशत में गुजारी रात

Updated:
विज्ञापन

भूकंप के झटके से सैकड़ों मकानों में आयी दरार फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : मकान में आयी दरार प्रतिनिधि , मुंगेरभूकंप के झटकों से भयभीत लोगों ने मंगलवार की रात जग कर दहशत में गुजारी. उन्हें भय था कि कभी भी भूकंप आ सकता है. अगर जगे रहेंगे तो आसानी से घरों से बाहर […]

विज्ञापन

भूकंप के झटके से सैकड़ों मकानों में आयी दरार फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : मकान में आयी दरार प्रतिनिधि , मुंगेरभूकंप के झटकों से भयभीत लोगों ने मंगलवार की रात जग कर दहशत में गुजारी. उन्हें भय था कि कभी भी भूकंप आ सकता है. अगर जगे रहेंगे तो आसानी से घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकते है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग घर से बाहर ही सोये. मंगलवार की दोपहर आयी तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया. एक के बाद एक झटका आया और लोग हिलते रहे. देर शाम तक तो लोग किसी तरह घर के बाहर समय काट लिया. लेकिन शाम होते ही घर के अंदर घुसने में लोग सहम गये. देर शाम तक घर के आगे बरामदे एवं बालकोनी में लोग बैठे रहे. हिम्मत जुटा कर लोग घर के अंदर तो प्रवेश कर गये. लेकिन भूकंप को जानने के लिए पानी भरी बोतल एवं अन्य प्रसाधन को सामने रख लिया. घर के अधिकांश लोगों ने टीवी देख कर समय गुजारा. जबकि अन्य लोग पानी का बोतल देखते रहे. ताकि भूकंप की जानकारी जल्दी मिले और घर से बाहर निकल सके. इधर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग घर के बाहर ही रात गुजारी. लोगों ने बताया कि रह-रह कर लग रहा था कि भूकंप आ गया. हमेशा भूकंप का ही एहसास होता रहा. पप्पू कुमार, निखिल कुमार सहित अन्य ने बताया कि देर रात और अहले सुबह में भी भूकंप के झटके महसूस किया गया. बुधवार को दिन भर लोग भूकंप के झटकों का प्रयास किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन