विद्या मंदिर के बच्चों को मिला योग प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : योगा करते छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि, जमालपुर सरस्वती विद्या मंदिर नयागांव में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया. स्वामी रंजन द्वारा प्रशिक्षण के दौरान योग के महत्व को भी समझाया गया. इसमें विभिन्न कक्षाओं के लगभग पांच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. स्वामी जी ने कहा कि […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 24फोटो कैप्सन : योगा करते छात्र-छात्राएं प्रतिनिधि, जमालपुर सरस्वती विद्या मंदिर नयागांव में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया. स्वामी रंजन द्वारा प्रशिक्षण के दौरान योग के महत्व को भी समझाया गया. इसमें विभिन्न कक्षाओं के लगभग पांच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. स्वामी जी ने कहा कि अपनी संस्कृति और भाषा में हमारी वैज्ञानिक भावना व संस्कार छिपा है और इसी में अध्यात्म का बीज भी छिपा है. उन्होंने कहा कि दैनिक आहार विहार और आचार्य व्यवहार से दोनों लोक सुधारना समय की मांग है. अनेक समस्याओं का निदान योग है जो शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्यता का रहस्य भी है. इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिलाया. मौके पर प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, उपप्राचार्य राम बहादुर प्रसाद सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन