श्रद्धालुओं को रास आ रहा वृंदावन का रासलीला
महारुद्र यज्ञ के मेले में रोमांचित हो रहे लोगफोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : रासलीला प्रस्तुत करते वृंदावन के कलाकार व सजा मौत का कुआ प्रतिनिधि , मुंगेरनौवागढ़ी के मैदान आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का अब चार दिन शेष रह गया है. वहीं यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. […]
महारुद्र यज्ञ के मेले में रोमांचित हो रहे लोगफोटो संख्या : 15,16फोटो कैप्सन : रासलीला प्रस्तुत करते वृंदावन के कलाकार व सजा मौत का कुआ प्रतिनिधि , मुंगेरनौवागढ़ी के मैदान आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का अब चार दिन शेष रह गया है. वहीं यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. सुबह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का मंडप परिक्रमा एवं शाम में संत के प्रवचन से यज्ञ स्थल का वातावरण अति रमणीय हो गया है. रात्रि में हो रहे रासलीला की प्रस्तुति भी लोगों को काफी भा रहा है. साथ ही मेले का आनंद उठा कर लोग काफी रोमांचित हो रहे हैं.यज्ञ के छठे दिन वृंदावन से आये कलाकारों ने रासलीला की अद्भुत प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया. रासलीला में मथुरा नरेश कंस एवं देवकी-वसुदेव के संवाद को सुन कर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेता की कहानी उसी क्षण घटित हो रहा हो. वहीं श्री कृष्ण के जन्म लेते ही दर्शक काफी आहलादित हो उठे. बीच-बीच में भागवत भजन की प्रस्तुति लोगों को थिरकने पर विवश कर दिये. ————————–शरण में आ जाओ निराकार हैं शिव : चंद्रा दादीमुंगेर : शरण में आ जाओ शिव निराकार हैं. उनकी भक्ति कभी विफल नहीं जा सकती. ये बातें महारुद्र यज्ञ छठे दिन प्रजापति ब्रह्माकुमारी की साध्वी चंद्रा दादी ने कही. उन्होंने कहा कि शिव का कोई आकार नहीं है. वह तो कण-कण में समाए हुए हैं. एक बार जब उनसे भक्ति की डोरी बंध जायेगी तो फिर जीवन में चिंता, भय, दरिद्रता, वैमनस्यता सहित अन्य बाधाएं कभी वापस नहीं आती है. चंद्रा दादी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि आप स्वयं प्रसन्नचित्त रहेंगे तभी आप अच्छे कार्यों को संपादित कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










