अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, चढ़ा स्लाइन
फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरप्रयाग इंफोटेक हाइराइज लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार से प्रारंभ अनशन के दूसरे ही दिन मंगलवार को अनशनकारियों की स्वास्थ्य बिगड़ने लगी और सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने जांच के […]
फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : अनशन पर बैठे कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरप्रयाग इंफोटेक हाइराइज लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार से प्रारंभ अनशन के दूसरे ही दिन मंगलवार को अनशनकारियों की स्वास्थ्य बिगड़ने लगी और सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने जांच के बाद एक अनशनकारी अजय कुमार वर्णवाल को स्लाइन चढ़ाया गया. जनाधिकार मोरचा के बैनर तले शहीद स्मारक के समक्ष अजय वर्णवाल, असीम गुप्ता, अशोक झा एवं कमल किशोर आमरण अनशन पर बैठे हैं. वक्ताओं ने कहा कि चिटफंड कंपनी प्रयाग ग्रुप जिले से 50 करोड़ रुपये लेकर फरार हो चुकी है. लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन बेखबर बनी हुई है. मोरचा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केसरी ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट द्वारा प्रयाग ग्रुप सहित अन्य चिटफंड कंपनियों की सीबीआइ जांच स्वागत योग्य है. इस मामले में शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. मौके पर भाजपा नेता प्रणव यादव एवं ज्योति सैनी ने अनशनकारियों के मुद्दे का समर्थन किया. जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बटेश्वर सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मिश्रा सहित मोरचा के संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










