समाज को दिशा देने वाली भावुक की रचना

Published at :25 Dec 2014 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
समाज को दिशा देने वाली भावुक की रचना

जन कवि रामदेव भावुक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : पुण्यतिथि पर उपस्थित प्रतिनिधि, मुंगेर प्रगतिशील लेखक संघ मुंगेर इकाई के तत्वावधान में जन कवि रामदेव भावुक की पुण्यतिथि विजय मंडल के संयोजकत्व में कंपनी गार्डन में श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता संघ के […]

विज्ञापन

जन कवि रामदेव भावुक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : पुण्यतिथि पर उपस्थित प्रतिनिधि, मुंगेर प्रगतिशील लेखक संघ मुंगेर इकाई के तत्वावधान में जन कवि रामदेव भावुक की पुण्यतिथि विजय मंडल के संयोजकत्व में कंपनी गार्डन में श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष हर्षनारायण झा ने की. मुख्य अतिथि के रुप में प्रो. शब्बीर हसन मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. प्रो. शब्बीर हसन ने कहा कि रामदेव भावुक की रचना समाज को दिशा देने वाली है. वे समाज की कुरीतियों पर हमेशा अपनी लेखनी से प्रहार करते रहे है. इसी लिए उन्हें जन कवि की संज्ञा दी गयी. नागेश्वर नागमणि ने ने भावुक के आदमी नहीं मरता है पुस्तक के कई चौपदे का पाठ किया. उन्होंने कहा …कुछ दिन रहता है सराय में और फिर अपने घर जाता है, कोई कहता है तो गलत कहता है कि आदमी मर जाता है, आदमी तो एक पात्र है जो निर्देशक के निर्देश पर करता है, मरने का नाटक और दर्शक देख कर सिहर जाता है ” . कवि विमल कुमार मिश्रा, सुबोध छवि, राज कुमार मंडल, सागर यादव ने भी उनके साथ बिताये यादगार झण को रेखांकित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन