मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शिफ्ट होगा नेत्र विभाग

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शिफ्ट होगा नेत्र विभाग

तीन कमरों में संचालित होगा नेत्र ओपीडी, ओटी व अन्य कार्यों के लिये होंगे तीन अतिरिक्त कक्ष

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के समीप संचालित नेत्र ओपीडी व नेत्र विभाग को अब जल्द ही मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ राजू के निर्देश पर नेत्र विभाग प्रभारी डॉ रईस ने अस्पताल प्रबंधक के साथ मॉडल अस्पताल के तीसरे तल का निरीक्षण किया. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा मॉडल अस्पताल में ही नेत्र ओपीडी और नेत्र विभाग को संचालित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो. इसके लिए मॉडल अस्पताल के तीसरे तल को चिह्नित किया गया है, जहां नेत्र ओपीडी और नेत्र विभाग को शिफ्ट किया जायेगा. उन्होंने बताया कि तीसरे तल पर बने ओटी कक्ष को नेत्र ऑपरेशन कक्ष बनाया जायेगा. जबकि इसके बगल में ही बने कक्ष में 10 बेड का नेत्र वार्ड बनाया जायेगा. साथ ही दो कक्ष नेत्र विभाग के अन्य कार्यों के लिये होगा. उन्होंने बताया कि इसी तल पर नेत्र ओपीडी का संचालन किया जायेगा. इसके लिये भी तीन कक्ष को चिह्नित किया गया है. इसमें एक कक्ष में विशेष रूप से नेत्र जांच कराने आने वाले मरीजों के बैठने के लिए होगा. उन्होंने बताया कि सभी कक्ष को तैयार किया जा रहा है. जल्द ही नेत्र विभाग और ओपीडी को शिफ्ट कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन