25.संक्षिप्त खबरें :-

छ: दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण संपन्नमुंगेर: यूको आर सेटी के सभागार में चल रहे छ: दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया. संस्थान के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 41 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार, डॉ निर्मल कुमार, डॉ संगीत कुमार शर्मा, इंजीनियर […]
छ: दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण संपन्नमुंगेर: यूको आर सेटी के सभागार में चल रहे छ: दिवसीय गोपालन प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया. संस्थान के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 41 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार, डॉ निर्मल कुमार, डॉ संगीत कुमार शर्मा, इंजीनियर अशोक कुमार एवं कार्यालय सहायक अमित कुमार मोनू मुख्य रूप से मौजूद थे.—————————–आम सभा का अयोजनमुंगेर सदर : प्रखंड के नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत में बुधवार को महायोजना के चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार मंडल ने की. मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. आम सभा के दौरान विभिन्न वार्डों से लिये गये महायोजनाओं का चयन किया गया. इस मौके पर विभिन्न वार्डों के सदस्य व आम नागरिक मुख्य रूप से मौजूद थे.——————————मारपीट में एक घायल मुंगेर: नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी दशरथ सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गोलू की रौशन यादव, रविंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिससे गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










