बिचौलियों के हाथों किसान बेच रहे धान

Published at :24 Dec 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिचौलियों के हाथों किसान बेच रहे धान

असरगंज :सरकारी आदेश के बावजूद प्रखंड में पैक्स द्वारा धान खरीद की कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके कारण किसान धान को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं. जिससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. प्रखंड में इस बार धान की उपज अच्छी हुई. लेकिन धान की बिक्री […]

विज्ञापन

असरगंज :सरकारी आदेश के बावजूद प्रखंड में पैक्स द्वारा धान खरीद की कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके कारण किसान धान को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं. जिससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. प्रखंड में इस बार धान की उपज अच्छी हुई. लेकिन धान की बिक्री पैक्स पर नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं. किसानों ने बताया कि पैक्स द्वारा धान नहीं खरीदा जा रहा है.

जबकि रबी फसल की बुआई एवं खाद-बीज के लिए आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए किसान धान को बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं. प्राप्त समाचार के अनुसार प्रखंड में एक स्वयं सेवी संस्था द्वारा धान की खरीदारी बड़े पैमाने पर की जा रही है. यह संस्था धान गोला के नाम से चर्चित है.

जहां किसानों के धान तौल में दोहन किया जाता है. कीमत भी कम दी जाती है. किसानों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यहां अंतर जिला से धान आता है. किसानों ने कहा कि धान की बिक्री में हकमारी न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर यहां कोई देखने वाला नहीं है.

इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुलरेज अहमद ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. जबकि धान गोला के सचिव मृत्युंजय साह ने बताया कि संस्था किसानों को सभी प्रकार की सुरक्षा देती है एक व्यापारी द्वारा सही कीमत पर धान खरीद की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन