स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Published at :05 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : अतिथि संघ रक्तदाता प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर स्थापना दिवस पर पोलो मैदान में स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुहैया करायी गयी. वहीं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ. एचडीएफसी बैंक द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अमरेंद्र […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : अतिथि संघ रक्तदाता प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर स्थापना दिवस पर पोलो मैदान में स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुहैया करायी गयी. वहीं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ. एचडीएफसी बैंक द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ जवाहर प्रसाद एवं रेडक्रॉस सचिव जयकिशोर संतोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाधिकारी ने लोगों से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वैच्छिक रक्तदान की वकालत की. सिविल सर्जन ने युवाओं व अन्य संस्थानों को इसके लिए खुल कर सामने आने को कहा. सचिव ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान के प्रति चलाये जा रहे जागरूकता अभियान का असर अब दिखने लगा है. मौके पर विकास कुमार सिन्हा, रीतेश झा, रवि रंजन, अमरीश सिन्हा, बलजीत चौधरी, विकास ठाकुर ने रक्तदान किया. मौके पर डॉ एफआर मल्लिक, मृगेंद्र शर्मा, विमल बंधु सिन्हा, राजेश कुमार, स्वाति, राखी मुखर्जी, ज्योति व नीतू सहित बैंककर्मी उपस्थित थे. दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआइवी एड्स से बचाव की जानकारी दी गयी एवं मुफ्त स्वास्थ्य जांच किया गया. एड्स को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर इस बीमारी के लक्षण व बचाव के बारे में बताये गये. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. नसीम ने किया. परिवार नियोजन को लेकर सलाहकार योगेश सिंह तथा परामर्श दाता आदित्य राज ने लोगों को इस संबंध में कारगर जानकारी दी. यक्ष्मा पर्यवेक्षक अजीत कुमार सिंह ने टीवी से बचाव व लक्षण की जानकारी देकर मुफ्त दवाई भी वितरण कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन