ऑटो व मोटर साइकिल के टक्कर में दो घायल

फोटो संख्या : 8,9 फोटो कैप्सन : घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग करबल्ला के समीप शुक्रवार की दोपहर ऑटो व मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों […]
फोटो संख्या : 8,9 फोटो कैप्सन : घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग करबल्ला के समीप शुक्रवार की दोपहर ऑटो व मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार लल्लू पोखर निवासी चंदन सहनी एवं खालो सहनी सूर्यगढ़ा से अपना घर आ रहा था. इसी क्रम में दोनों जब करबल्ला के समीप पहुंचा तो मुंगेर से शिवकुंड जा रही ऑटो ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी. जिसके कारण दोनों मोटर साइकिल सवार का सर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ दोनों घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार करते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










