घरेलू हिंसा पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Published at :04 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू हिंसा पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

प्रतिनिधि , मुंगेर दिशा विहार के तत्वावधान में टाउन हाई स्कूल के प्रांगण में चल रहे 16 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य वीणा देवी मौजूद थी. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , मुंगेर दिशा विहार के तत्वावधान में टाउन हाई स्कूल के प्रांगण में चल रहे 16 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य वीणा देवी मौजूद थी. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 बनी है. जिसमें महिलाओं को हिंसा संरक्षण प्राप्त करने का अधिकार है. घरेलू हिंसा को रोकने के समुदाय, समाज, युवा, छात्र, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है. कार्यक्रम में पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को शिक्षक कृपा शंकर लाल, प्राचार्या वीणा देवी, एनसी घोष, विकास चंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, सरोज कुमारी, कार्तिक कुमार, ललिता कुमारी, वंदना कुमारी ने भी संबोधित किया. मौके पर अधिवक्ता विजय कुमार, राजीव कमल, रणधीर सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन