ePaper

रेलवे ने अक्तूबर में 3,900 बेटिकट यात्रियों से जमालपुर में वसूला 20 लाख जुर्माना

Updated at : 04 Nov 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने अक्तूबर में 3,900 बेटिकट यात्रियों से जमालपुर में वसूला 20 लाख जुर्माना

14,459 रेल यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया.

विज्ञापन

जमालपुर रेलवे ने जमालपुर स्टेशन सहित पूरे मालदा रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध अक्तूबर में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान केवल जमालपुर रेलवे स्टेशन से बेटिकट यात्रियों से लगभग 20 लाख का जुर्माना वसूल किया गया. मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात कमर्शियल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अक्तूबर में 3,900 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माना के रूप में 20 लाख 40 हजार 795 रुपए वसूले गये. उन्होंने बताया कि मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनजान के निर्देशन में पूरे मालदा रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जांच की गयी. जिसमें 14,459 रेल यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया. जिससे रेलवे द्वारा लगभग 81 लाख 34 हजार 580 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मालदा मंडल ने भीड़भाड़ वाले स्टेशनों तथा ट्रेनों में टिकट जांच गतिविधियों को और अधिक सघन किया है, ताकि यात्रियों को सुगम रेल यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके. साथ ही यात्रियों को रेल वन ऐप्स यूटीएस ऑन मोबाइल एप्स तथा एटीवीएम मशीनों जैसी डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन