ePaper

पीएचडी के 194 शोधार्थियों ने अबतक कराया रजिस्ट्रेशन

Updated at : 29 Jun 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचडी के 194 शोधार्थियों ने अबतक कराया रजिस्ट्रेशन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने पीएचडी के पहले सत्र के शोधार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जून से आरंभ कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने पीएचडी के पहले सत्र के शोधार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जून से आरंभ कर दी है. इसके शोधार्थियों को बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए 2 जुलाई तक का समय दिया गया है. इसमें अबतक कुल 194 शोधार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि शोधार्थियों को 2 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क पंजीयन का समय दिया गया है. इसमें 2 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा. जबकि 3 और 4 जुलाई को विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. इसमें शोधार्थियों को 2,200 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि योग्य शोधार्थी मुंगेर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्मेट को डाउनलोड करेंगे. जिसे अभ्यर्थी द्वारा विधिवत भरकर तथा संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा सत्यापित कर सभी आवश्यक संलग्नक संलग्न करते हुये परीक्षा विभाग में जमा करेंगे. जहां से पावती रसीद प्राप्त कर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी पावती रसीद को प्रवेश पोर्टल पर अपलोड करेगा. जिसके बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करेंगे तथा भुगतान रसीद डाउनलोड करेंगे. अभ्यर्थी को संबंधित विभाग से पंजीकरण पर्ची जारी की जाएगी. बता दें कि एमयू के पीएचडी के पहले सत्र में कुल 285 शोधार्थी हैं. जिनके द्वारा पीजीआरसी की बैठक के दौरान अपना प्रजेंटेशन दिया गया. वहीं इसमें से अबतक कुल 194 शोधार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन