स्पेशल ग्राउंड पर जिले की 138 शिक्षिकाओं को मिला स्थानांतरण

Updated at : 19 Apr 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल ग्राउंड पर जिले की 138 शिक्षिकाओं को मिला स्थानांतरण

विभाग द्वारा जारी सूची में कहा गया है कि स्थानांतरण को लेकर 1 से 12 दिसंबर 2024 के बीच आवेदन मांगा गया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर शिक्षा विभाग ने स्पेशल ग्राउंड पर जिले के 138 प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं का ट्रांसफर उनके द्वारा किये गये आवेदन के आधार पर किया गया है. जिसके लिये आवेदन के आधार पर इन शिक्षकों को जिला भी आवंटित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार मुंगेर जिले के 138 शिक्षिकाओं का स्थानांतरण स्पेशल ग्राउंड पर किया गया है. विभाग द्वारा जारी सूची में कहा गया है कि स्थानांतरण को लेकर 1 से 12 दिसंबर 2024 के बीच आवेदन मांगा गया था. जिसमें मुंगेर जिले के 138 शिक्षिकाओं का स्थानांतरण स्पेशल ग्राउंड पर किया गया है. जिसके लिये इन शिक्षिकाओं को आवेदन के आधार पर जिला का आवंटन भी किया गया है. सूची के अनुसार जिले में जिन 138 शिक्षिकाओं का स्थानांतरण शिक्षा विभाग ने किया है. उसमें टेटियाबंबर से 6, तारापुर से 24, संग्रामपुर से 19, सदर प्रखंड से 15, खड़गपुर से 28, जमालपुर से 8, धरहरा से 8, बरियारपुर से 15 तथा असरगंज से 15 शिक्षिकाएं शामिल हैं. विदित हो कि शिक्षा विभाग ने इससे पहले जिले के 37 शिक्षकों का स्थानांतरण उनके द्वारा किये गये आवेदन में आसाध्य रोग और पत्नी के नियुक्ति स्थल के आधार पर किया गया था. जिसमें टेटियाबंबर के 6, तारापुर के 6, संग्रामपुर के 3, सदर प्रखंड के 8, खड़गपुर के 4, जमालपुर के 2, धरहरा के 4, बरियारपुर के 3 तथा असरगंज के एक शिक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन