स्नेहा मौत कांड: सीआइडी करेगा जांच : डीजीपी
Updated at : 20 Jun 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : सीवान जिला पुलिस बल में तैनात महिला पुलिसकर्मी स्नेहा मौत कांड की जांच सीआइडी (अपराध अनुसंधान विभाग) द्वारा की जायेगी. अब इस मामले में सीवान पुलिस किसी प्रकार की कोई जांच नहीं करेगी. ये बातें राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को पटना में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार […]
विज्ञापन
मुंगेर : सीवान जिला पुलिस बल में तैनात महिला पुलिसकर्मी स्नेहा मौत कांड की जांच सीआइडी (अपराध अनुसंधान विभाग) द्वारा की जायेगी. अब इस मामले में सीवान पुलिस किसी प्रकार की कोई जांच नहीं करेगी. ये बातें राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को पटना में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार की पहल पर स्नेहा के परिजनों से मिलने के बाद कहीं. पुलिस महानिदेशक ने स्नेहा के पिता विवेकानंद मंडल से बात की.
मौके पर उसके भाई तथा नौवाग्ध क्षेत्र के प्रबुद्ध पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल, श्रवण कुमार, राकेश कुमार एवं उमेश मंडल भी मौजूद थे. स्नेहा के पिता ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष पूरे घटना क्रम की जानकारी रखी. वे सीवान जिला पुलिस पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगा रहे थे. पुलिस महानिदेशक ने गंभीरता से उनकी बातों को सुना और फिर उन्होंने अपने मोबाइल से स्नेहा कांड के संदर्भ में उपलब्ध जानकारी परिजनों को दिखायी.
डीजीपी ने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है. बावजूद यदि परिजन इस मामले की जांच की मांग कर रहे तो वे आज ही इस मामले को अपराध अनुसंधान विभाग सीआइडी को सौंप रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




