मुंगेर : मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नीता चौधरी को दी श्रद्धांजलि

तारापुर (मुंगेर) : तारापुर के कमरगामा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व विधायक नीता चौधरी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिख रहे थे. मौके पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि नियति के आगे किसी का नहीं चलता. मौके पर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, कृषि मंत्री […]
तारापुर (मुंगेर) : तारापुर के कमरगामा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व विधायक नीता चौधरी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिख रहे थे. मौके पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि नियति के आगे किसी का नहीं चलता. मौके पर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी आदि मौजूद थे. सीएम के पहुंचने पर पर विधायक मेवालाल चौधरी भावुक हो गये और उनकी आखें छलक गयीं.
इससे पहले तारापुर के रत्नेश्वर नाथ महादेव उच्च विद्यालय के मैदान में हैलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री पहुंचे. वहां मंत्री शैलेश कुमार, मुंगेर की मेयर रूमा राज, पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी समेत एनडीए के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




