पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के माध्यम से उपभोक्ता को आत्मनिर्भर बनाना : जिलाधिकारी

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :20 Apr 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के माध्यम से उपभोक्ता को आत्मनिर्भर बनाना : जिलाधिकारी

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस मेला को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे.

विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने को लेकर नगर भवन में लगाया गया सोलर ऋण मेला

मुंगेर

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों के घरों तक पहुंचाने को लेकर सोमवार को नगर भवन में सोलर ऋण मेला का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना एक अत्यंत जनकल्याणकारी पहल है. इस योजना का उद्देश्य न केवल लोगों के बिजली बिल को कम करना है, बल्कि उन्हें सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना भी है. यह योजना सीधे लाभार्थियों को बिजली खर्च में राहत देती है, जिससे आम परिवारों का आर्थिक बोझ कम होता है. उन्होंने जिलेवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस मेला को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे. लगभग 300 उपभोक्ताओं ने सोलर कंपनी के विभिन्न वेंडरों एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से सोलर एवं ऋण के संबंध में जानकारी ली तथा सोलर लगवाने के लिए इच्छा व्यक्त किया गया. 31 उपभोक्ताओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है.

बैंकों ने अब तक 102 उपभोक्ताओं का ऋण किया स्वीकृत

इस योजना के तहत घर के छतों पर सौलर पैनल लगाने के लिए बैंकों ने अब तक 102 उपभोक्ताओं का ऋण स्वीकृत किया है. एसबीआई बैंक द्वारा 86, केनरा बैंक द्वारा 4, बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 1, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा 3, यूको बैंक द्वारा 5, यूनियन बैंक द्वारा 3 उपभोक्ताओं का ऋण स्वीकृत किया गया है. बताया गया कि सोलर पैनल लगाने में 1 किलोवाट की लागत 70 हजार होती है. जिसमें सरकार द्वारा 30 सब्सिडीदी जाती है. उसी तरह 2 किलो वाट में लागत 1 लाख 40 हजार आता है, जिसमें सरकार द्वारा 60 हजार सब्सिडी तथा 3 किलो वाट में लागत 210000 है, जिसमें 78 हजार सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जाता है. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार सहायक विद्युत अभियंता मुंगेर संतोष कुमार, जमालपुर मनोज कुमार सिंह, लेखा पदाधिकारी आशीष कुमार, वरीय प्रबंधक वित्त एवं लेखा धीरज कुमार, वरीय प्रबंधक परमानंद प्रसाद, वरीय प्रबंधक राजस्व पंकज बरनवाल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन