शिक्षकों के प्रमोशन व सेवा संपुष्टि को लेकर आज धरना पर बैठेंगे सीनेटर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों के प्रमोशन व सेवा संपुष्टि को लेकर आज धरना पर बैठेंगे सीनेटर

दो वर्षों से अधिक सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की सेवा संपुष्टि एवं सितंबर 2025 से लंबित शिक्षकों के प्रोन्नति को पूरा करने के लिये उनके द्वारा 9 मार्च को ज्ञापन दिया गया था,

विज्ञापन

मुंगेर प्रमोशन से वंचित शिक्षकों के प्रमोशन और शिक्षकों के सेवा संपुष्टि की मांग को लेकर सीनेटर सह पूर्व नोडल अधिकारी डा. कुंदनलाल मंगलवार को विश्वविद्यालय में धरना पर बैठेंगे. जिसके लिये उन्होंने कुलपति को पत्र भेजकर जानकारी दी है. सीनेटर ने कहा कि 6 अप्रैल को कुलपति को पत्र लिखकर शिक्षकों के सेवा संपुष्टि और लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की थी. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 21 अप्रैल से विश्वविद्यालय में धरने पर बैठने की बात कही गयी थी. उन्होंने बताया कि दो वर्षों से अधिक सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की सेवा संपुष्टि एवं सितंबर 2025 से लंबित शिक्षकों के प्रोन्नति को पूरा करने के लिये उनके द्वारा 9 मार्च को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन एक माह बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से दोनों ही मुद्दों पर कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया. इतना ही नहीं दोबारा पत्र देने के बाद भी अबतक विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उनके मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया. जिसे लेकर अब वे मंगलवार को अपराह्न 12 बजे से विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. उन्होंने प्रमोशन व सेवा संपुष्टि से वंचित सभी शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की, ताकि शिक्षक अपने जायज मांग को ले सके.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन