मुंगेर में चार साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में एक बार फिर मानवता तार-तार हुआ है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ 45 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर में एक बार फिर मानवता तार-तार हुआ है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ 45 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि लाल दरवाजा निवासी की चार वर्षीय पुत्री को उसका 45 वर्षीय पड़ोसी खेलाने के बहाने प्रतिदिन उसे अपने घर ले जाता था और बच्ची के गुप्तांगों के साथ छेड़-छाड़ करता था. सोमवार को बच्ची के गुप्तांग से रक्तस्राव होते देख के परिजन दंग रह गये. परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने सारी बात बता दी. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे. जहां, किसी को भी परिजन के बात पर विश्वास नहीं हुआ और परिजनों को टालमटोल कर थाने से लौटा दिया गया. इसके बाद परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. जहां, पुलिस अधीक्षक की पहल पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




