14 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुंगेर : लाल दरवाजा टीओपी पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबीरा दास टोला में छापेमारी कर रणजीत दास को 14 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिसे बाद में कोतवाली पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया. बताया जाता है कि लालदरवाजा टीओपी प्रभारी नृपेंद्र कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मोकबीरा […]
मुंगेर : लाल दरवाजा टीओपी पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबीरा दास टोला में छापेमारी कर रणजीत दास को 14 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिसे बाद में कोतवाली पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया. बताया जाता है कि लालदरवाजा टीओपी प्रभारी नृपेंद्र कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मोकबीरा निवासी रणजीत दास महुआ शराब का कारोबार करता है. जिसने अपने घर में शराब छिपा कर रखा है. इसी सूचना पर वहां छापेमारी की गयी और उसे 14 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. क्षेत्र कासिम बाजार थाना में पड़ने के कारण वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस को शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को सौंप दिया गया. वह लंबे समय से महुआ शराब कहीं से लाकर अपने घर से बेचने का काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










