जमालपुर में ट्रेन डिस्टर्बेंस का काउंट डाउन शुरू

जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल का सबसे पहला सेंट्रलाइज्ड रूट रिले इंटरलॉकिंग (सीआरआरआई) सिस्टम मॉडल रेलवे स्टेशन जमालपुर में लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि से बनाया जा रहा है. इस सिस्टम के लागू हो जाने से ट्रेनों का परिचालन सुगम हो जायेगा तथा लीवर सिस्टम से किए जा रहे […]
जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल का सबसे पहला सेंट्रलाइज्ड रूट रिले इंटरलॉकिंग (सीआरआरआई) सिस्टम मॉडल रेलवे स्टेशन जमालपुर में लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि से बनाया जा रहा है. इस सिस्टम के लागू हो जाने से ट्रेनों का परिचालन सुगम हो जायेगा तथा लीवर सिस्टम से किए जा रहे मैनुअल कार्य पद्धति के बदले कंप्यूटराइज्ड शैली में रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम कार्य करने लगेगा.
इस सिस्टम को फाइनल टच देने के क्रम में 31 दिनों तक भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर दर्जनों ट्रेनों का परिचालन या तो बंद कर दिया जायेगा या ट्रेनों के रूट बदल दिए जाएंगे या फिर कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जायेगा. जिसका काउंट डाउन आरंभ हो चुका है और मात्र 72 घंटे बाद 24 जून से 25 जुलाई तक इस रूट से चलने वाली कई पैसेंजर डेमू एवं एक्सप्रेस या मेल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










