कूड़ा चुननेवाली दो महादलित बच्ची की गंगा में डूब कर मौत

Published at :21 Jun 2018 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
कूड़ा चुननेवाली दो महादलित बच्ची की गंगा में डूब कर मौत

मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर घाट पर बुधवार की दोपहर कूड़ा चुननेवाली दो महादलित बच्ची की गंगा में डूब कर मौत हो गयी. घटना के बाद अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तथा स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. इसके बाद गंगा में डूबे दोनों बच्चों को मृत […]

विज्ञापन

मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर घाट पर बुधवार की दोपहर कूड़ा चुननेवाली दो महादलित बच्ची की गंगा में डूब कर मौत हो गयी. घटना के बाद अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तथा स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. इसके बाद गंगा में डूबे दोनों बच्चों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि शहर के 3 नंबर गुमटी रेलवे मैदान

कूड़ा चुननेवाली दो…
निवासी उमेश मांझी की पुत्री रेखा कुमारी ( 15), सिंघेश्वर मांझी की पुत्री बबीता कुमारी (10), सूरज मांझी की पुत्री चंदा कुमारी (10) व पुत्र गोविंदा कुमार (08), कोका मांझी का पुत्र मुकेश कुमार (10) तथा टमाटर मांझी का पुत्र गोपाल कुमार (08) एक साथ सुबह के आठ बजे कूड़ा चुनने निकले. सभी बच्चे ऑटो पर सवार होकर बरियारपुर चले गये. कूड़ा चुनते-चुनते सभी बच्चे कुमारपुर घाट के समीप पहुंच गये. गर्मी से हो रही बेचैनी से राहत पाने के लिए बच्चों ने गंगा नदी में स्नान करने की योजना बनायी.
इसके लिये पहले रेखा तथा बबीता ने नदी में प्रवेश किया. नदी में प्रवेश करते ही दोनों का पांव फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गयी. जिसे देख बाकी बच्चे शोर मचाने लगे. बच्चों का शोर सुन कर आस-पास के लोग वहां पर जुट गये. जब तक बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव के पहुंचते ही दर्जनों की संख्या में पहले से मौजूद मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा सदर अस्पताल दहल उठा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन