अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, शहर की सड़कें हुईं चौड़ी

मुंगेर : लंबे अंतराल के बाद अतिक्रमण से कराह रहे मुंगेर में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया. सदर अस्पताल रोड एवं मुख्य बाजार के पटेल चौक से लेकर गांधी चौक होते हुए पूरबसराय ढाला तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जहां अधिकांश लोगों ने खुद ही अपने द्वारा किये […]
मुंगेर : लंबे अंतराल के बाद अतिक्रमण से कराह रहे मुंगेर में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया. सदर अस्पताल रोड एवं मुख्य बाजार के पटेल चौक से लेकर गांधी चौक होते हुए पूरबसराय ढाला तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जहां अधिकांश लोगों ने खुद ही अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया.
वहीं कहीं-कहीं प्रशासनिक स्तर पर जेसीबी से तोड़-फोड़ भी की गयी. अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. शहर के अस्पताल रोड से एक नंबर ट्रैफिक होते हुए पूरबसराय ढ़ाला तक सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण पर जम कर बुलडोजर चला. चार घंटे तक लगातार चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में देखते ही देखते सिकुड़ी हुई शहर की सड़कें काफी चौड़ी हो गयीं.
हालांकि इस अभियान के आरंभ होने से कुछ देर पहले ही कई व्यवसायी अपने दुकानों के आगे फुटपाथों पर किये गये अतिक्रमण तथा दुकानों के शेड को हटा चुका थे. किंतु कई व्यवसायी इस इंतजार में थे कि प्रशासनिक काफिला के आने के बाद सोचा जायेगा. इस इंतजार में कुछेक दुकानदारों को राहत भी दी गयी. किंतु बांकी के अतिक्रमण को काफी सख्ती के साथ हटा दिया गया. गुरुवार को फिर से इन मार्गों पर दुबारा अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










