बिहार में फैली है भ्रष्टाचार की महामारी विरोध में खुल कर आएं लोग : श्रम मंत्री

Published at :12 Jun 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फैली है भ्रष्टाचार की महामारी विरोध में खुल कर आएं लोग : श्रम मंत्री

सूबे में बड़े पैमाने पर आइटीआइ में फर्जीवाड़ा का चल रहा खेल मुंगेर : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में भ्रष्टाचार की महामारी फैली हुई है. पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला तक भ्रष्टाचार जड़ जमा चुका है. इसे रोकने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर […]

विज्ञापन

सूबे में बड़े पैमाने पर आइटीआइ में फर्जीवाड़ा का चल रहा खेल

मुंगेर : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में भ्रष्टाचार की महामारी फैली हुई है. पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला तक भ्रष्टाचार जड़ जमा चुका है. इसे रोकने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही. लेकिन आमलोगों को भी इसका खुल कर विरोध करना होगा. प्रमाणिकता के साथ भ्रष्टाचारियों का जब आम जनता विरोध करेगी तभी भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है. वे सोमवार को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
मंत्री ने बेवाक ढंग से स्वीकार किया कि विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. सरकार भ्रष्ट पदाधिकारियों को चिह्नित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई कर रही. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमलोगों को ऐसे भ्रष्टाचारियों के करतूत को सामने लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब तक मानसिकता नहीं बदलेगी तब तक कोई भी काम सही ढंग से नहीं होता है. श्रम मंत्री ने कहा कि बिहार में 93 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं. जिसके कल्याण के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है. ऐसे मजदूरों को इएसआइ एवं इपीएफ का लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा. उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार में बड़े पैमाने पर आइटीआइ में फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है. जिसके जांच के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. ताकि गलत ढंग से केंद्र चलाने वाले की मान्यता रद्द की जा सके.
80 प्रतिशत युवाओं को प्लेसमेंट
श्रम मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में 80 प्रतिशत युवाओं को प्लेसमेंट देना है. यदि कोई संस्थान इसकी अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, महिला नेत्री बेबी चंकी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन